No Result
View All Result
चांदो,बलरामपुर 29 मार्च 2026। जिला बलरामपुर के सामरी विधानसभा अंतर्गत चांदो मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आवासीय प्रशिक्षण वर्ग में विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा शामिल हुईं। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।

इस अवसर पर द्वितीय वक्ता के रूप में मुद्रिका सिंह एवं आनंद जायसवाल उपस्थित रहे। साथ ही मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

प्रशिक्षण वर्ग के दौरान पार्टी की रीति-नीति, संगठनात्मक कार्यप्रणाली एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर संगठन को सशक्त बनाना और पार्टी की नीतियों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना रहा।
No Result
View All Result