
महेवा। कस्बा बकेवर से बुधवार को 18 सदस्यीय श्रद्धालुओं का जत्था बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा दल का नेतृत्व नित्तन शर्मा ने किया। जत्थे में चार महिला श्रद्धालु भी शामिल रहीं।
यात्रा पर रवाना होने से पहले शीलू इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठान पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शीलू शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनकी सुखद व मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर अनिल चौधरी, रवि पाठक, अनिल तिवारी, अंकित पाठक, नंदू शुक्ला, अनमोल शर्मा, सुनील चौधरी, आलोक पोरवाल, अनुज तिवारी और आशाराम बापू सहित कई लोग मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष के साथ बाबा अमरनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा। परिजनों और क्षेत्रवासियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाओं के साथ विदाई दी और बाबा अमरनाथ से सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।








