• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

महुआडांड़ में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग सम्पन्न, छत्तीसगढ़-झारखंड पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए बनाई संयुक्त रणनीति

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर - सैफ अली (सैफी)

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
July 2, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
महुआडांड़ में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग सम्पन्न, छत्तीसगढ़-झारखंड पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए बनाई संयुक्त रणनीति
0
SHARES
299
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp
कुसमी,बलरामपुर 02 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को झारखंड के महुआडांड़ स्थित एसडीओपी कार्यालय में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी कुसमी आशीष कुंजाम व एसडीपीओ महुआडांड़ पूजा कुमारी ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले तथा झारखंड क्षेत्र के सरहदी थाना एवं चौकी प्रभारियों ने भाग लिया। इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध बॉक्साइट खनन, गांजा एवं अफीम की खेती व तस्करी, मवेशी तस्करी, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के परिवहन, वारंटियों की गिरफ्तारी, चेक पोस्टों पर नियमित जांच, नाकाबंदी, साइबर अपराध तथा सीमा क्षेत्र के अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड के आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में झारखंड की ओर से थाना प्रभारी महुआडांड़ उप निरीक्षक मनोज कुमार व बलरामपुर जिले की ओर से थाना प्रभारी कोरंधा उप निरीक्षक विमलेश सिंह, थाना प्रभारी कुसमी उप निरीक्षक विरासत कुजूर, प्रशिक्षण उपनिरीक्षक निरेंद्र भंडारी एवं प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जय श्री वर्मा उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही दोनों राज्यों के पुलिस अधिकारियों के बीच सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान और बेहतर तालमेल के लिए एक संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है।
बैठक में यह भी तय किया गया कि सीमा क्षेत्र में संयुक्त अभियान, नियमित गश्त और सूचना साझा करने की व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि अंतर्राज्यीय अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
Tags: कुसमी बलरामपुर छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ news
Previous Post

बकेवर से 18 सदस्यीय जत्था बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना, जयकारों से गूंजा कस्बा

Next Post

इटावा: संयुक्त जिला चिकित्सालय में अग्निशमन विभाग ने दिया फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

Saif Ali Balrampur

Saif Ali Balrampur

Next Post
इटावा: संयुक्त जिला चिकित्सालय में अग्निशमन विभाग ने दिया फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

इटावा: संयुक्त जिला चिकित्सालय में अग्निशमन विभाग ने दिया फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के गिलौला में अवैध गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया है।

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के गिलौला में अवैध गैस रिफिलिंग का मामला सामने आया है।

October 10, 2026
दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान जनपथ मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान जनपथ मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली।

October 10, 2026

पटाखे की चपेट में आया युवक, हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त—शेखूपुर वह निवाड़ी कला में अवैध बिक्री पर उठे सवाल

October 8, 2026

बिना नंबर प्लेट ऑटो रोकने में हेड कांस्टेबल घायल, चालक फरार

October 8, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7