भारत tv24×7 न्यूज़ चैनल रिपोर्टर – सैफ अली (सैफी)
कुसमी,बलरामपुर 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को ब्लाक कुसमी के नगर पंचायत में ऐसी भव्य तिरंगा यात्रा निकली कि पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में लहराते तिरंगे, गूंजते ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों ने कुसमी के माहौल में राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा भर दी।

तिरंगा यात्रा में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने स्वयं हाथ में तिरंगा थामकर नेतृत्व किया। उनके साथ हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक कदम से कदम मिलाते नजर आए। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का कारवां भी बढ़ता गया और प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
शिक्षा कार्यालय से निकला तिरंगों का कारवां
भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा कार्यालय कुसमी से हुआ। यहां से यात्रा मेंन रोड़ व नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय बस स्टैंड पहुंची। रास्तेभर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। हजारों बच्चों के हाथों में तिरंगा और उनके चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह आयोजन का सबसे आकर्षक दृश्य रहा।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा नगर गूंजता रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
‘तिरंगा देश की आन, बान और शान’ — विधायक उद्धेश्वरी पैकरा
बस स्टैंड कुसमी में यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके त्याग को हमेशा याद रखना चाहिए। विधायक ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से देश सेवा को अपना दायित्व मानने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा नई पीढ़ी में जगाती है राष्ट्रप्रेम — हीरामुनी निकुंज
जिला पंचायत बलरामपुर अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा पैदा करती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी से क्षेत्र और देश के विकास में मिलकर योगदान देने की अपील की।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी
तिरंगा यात्रा में कुसमी जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार रॉकी एक्का, जनपंद पंचायत सी.ई.ओ मुन्ना लाल धुर्वे, नगर पंचायत सी.एम.ओ अरविन्द विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, विनोद गुप्ता, केदार गुप्ता, उमेश्वर ओझा, प्रदीप गुप्ता, इंद्रदेव निकुंज, पारसपाल, राकेश भारती, राजा गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, उमेश बुनकर, देवसाय भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राष्ट्रगान के साथ हुआ भव्य समापन














