• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

कुसमी: तिरंगे का महासैलाब, हजारों कदमों से गूंजा भारत माता का जयकारा, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने थामा तिरंगा

हर घर तिरंगा’ के तहत निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने बदला कुसमी का माहौल, बच्चों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक दिखा जबरदस्त देशभक्ति का जुनून

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
August 14, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
कुसमी: तिरंगे का महासैलाब, हजारों कदमों से गूंजा भारत माता का जयकारा, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने थामा तिरंगा
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज़ चैनल रिपोर्टर – सैफ अली (सैफी)

कुसमी,बलरामपुर 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को ब्लाक कुसमी के नगर पंचायत में ऐसी भव्य तिरंगा यात्रा निकली कि पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। हाथों में लहराते तिरंगे, गूंजते ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों ने कुसमी के माहौल में राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा भर दी।

तिरंगा यात्रा में सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने स्वयं हाथ में तिरंगा थामकर नेतृत्व किया। उनके साथ हजारों की संख्या में स्कूली बच्चे, शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक कदम से कदम मिलाते नजर आए। यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, लोगों का कारवां भी बढ़ता गया और प्रमुख मार्गों पर देशभक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

शिक्षा कार्यालय से निकला तिरंगों का कारवां

भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विकासखंड शिक्षा कार्यालय कुसमी से हुआ। यहां से यात्रा मेंन रोड़ व नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय बस स्टैंड पहुंची। रास्तेभर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। हजारों बच्चों के हाथों में तिरंगा और उनके चेहरों पर देशभक्ति का उत्साह आयोजन का सबसे आकर्षक दृश्य रहा।

यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा नगर गूंजता रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता और अखंडता का संदेश देते हुए स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

‘तिरंगा देश की आन, बान और शान’ — विधायक उद्धेश्वरी पैकरा

बस स्टैंड कुसमी में यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों देशवासियों की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि देश की आजादी वीर शहीदों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। हमें उनके त्याग को हमेशा याद रखना चाहिए। विधायक ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की। साथ ही युवाओं से देश सेवा को अपना दायित्व मानने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया।

तिरंगा यात्रा नई पीढ़ी में जगाती है राष्ट्रप्रेम —  हीरामुनी निकुंज

जिला पंचायत बलरामपुर अध्यक्ष हीरामुनी निकुंज ने कहा कि तिरंगा यात्रा लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की नई ऊर्जा पैदा करती है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने सभी से क्षेत्र और देश के विकास में मिलकर योगदान देने की अपील की।

जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की रही मौजूदगी

तिरंगा यात्रा में कुसमी जनपद अध्यक्ष बसंती भगत, जनपद उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि टोप्पो, एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो, तहसीलदार रॉकी एक्का, जनपंद पंचायत सी.ई.ओ मुन्ना लाल धुर्वे, नगर पंचायत सी.एम.ओ अरविन्द विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।
इसके अलावा विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, प्रवीण अग्रवाल, शिवनाथ जायसवाल, विनोद गुप्ता, केदार गुप्ता, उमेश्वर ओझा, प्रदीप गुप्ता, इंद्रदेव निकुंज, पारसपाल, राकेश भारती, राजा गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, उमेश बुनकर, देवसाय भगत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

राष्ट्रगान के साथ हुआ भव्य समापन

यात्रा के दौरान प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात की व्यवस्था की गई थी। पूरी तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण, अनुशासित और गरिमामय ढंग से संपन्न हुई। समापन अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। राष्ट्रगान के दौरान पूरा बस स्टैंड देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।
कुसमी में उमड़ा तिरंगों का यह जनसैलाब स्वतंत्रता दिवस से पहले एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का मजबूत संदेश दे गया। हजारों हाथों में लहराता तिरंगा और एक साथ गूंजते देशभक्ति के नारों ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
Tags: कुसमी बलरामपुर छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ news
Previous Post

कुसमी: सिंचाई कॉलोनी में महिला की हत्या का खुलासा, 41 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार — शक और विवाद ने लिया खूनी मोड़

Saif Ali Balrampur

Saif Ali Balrampur

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
कुसमी: तिरंगे का महासैलाब, हजारों कदमों से गूंजा भारत माता का जयकारा, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने थामा तिरंगा

कुसमी: तिरंगे का महासैलाब, हजारों कदमों से गूंजा भारत माता का जयकारा, विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने थामा तिरंगा

August 14, 2026
कुसमी: सिंचाई कॉलोनी में महिला की हत्या का खुलासा, 41 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार — शक और विवाद ने लिया खूनी मोड़

कुसमी: सिंचाई कॉलोनी में महिला की हत्या का खुलासा, 41 दिन बाद आरोपी गिरफ्तार — शक और विवाद ने लिया खूनी मोड़

August 14, 2026
बोल बम श्रद्धालुओं के लिए पत्रकार संघ ने लगाया जलपान स्टाल, कांवड़ियों की सेवा

बोल बम श्रद्धालुओं के लिए पत्रकार संघ ने लगाया जलपान स्टाल, कांवड़ियों की सेवा

August 13, 2026
नांदेड में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, निहंग के भेष में पहुंचे हमलावर ने किया वार

नांदेड में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, निहंग के भेष में पहुंचे हमलावर ने किया वार

August 13, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7