उत्तराखंड के हरिद्वार में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
पुलिस ने तलाश के बाद किशोरी को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है। पूछताछ के दौरान किशोरी ने अपने साथ हुई आपबीती बताई, जिसके बाद मामले में गंभीर खुलासा हुआ।
किशोरी के मुताबिक, उसका सौतेला पिता सचिन कुमार लंबे समय से उसके साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। इस उत्पीड़न से परेशान होकर उसने घर छोड़ने का फैसला किया और भागकर हिमाचल प्रदेश में रहने वाली अपनी बड़ी बहन के पास पहुंच गई।
किशोरी के लापता होने की शिकायत मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से उसे बरामद कर लिया। मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।














