• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

बलरामपुर: तातापानी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मेला स्थल पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक..

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
January 8, 2025
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
बलरामपुर: तातापानी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने मेला स्थल पहुंचे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक..
0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

बैठक लेकर विभाग प्रमुखों को दिए आवश्यक निर्देश

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर सैफ अली

बलरामपुर 08 जनवरी 2025/ तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2025 की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक बैंकर वैभव रमनलाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती रेना जमील तातापानी मेला स्थल पहुंचे। उन्होंने मंच स्थल पर संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यक्षेत्र के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिये।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि तातापानी महोत्सव का आयोजन रूपरेखा के अनुरूप हो। उन्होंने संक्रांति पर्व के अवसर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राही मूलक योजनाओं पर आधारित स्टॉल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल में विद्युत आपूर्ति के संबंध में संबंधित अधिकारी से जानकारी लेते हुए निर्बाध विद्युत व मेला स्थल पर वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री वितरण, कन्ट्रोल रूम, हेलीपैड, पेयजल, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की आवागमन सुविधा, सुरक्षा, यातायात, प्राथमिक उपचार व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, आगमन एवं निकासी व्यवस्था की भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक पश्चात उन्होंने महोत्सव हेतु पार्किंग की स्थिति का अवलोकन कर सुलभ व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान सर्व अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सर्व जिला स्तरीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रत्येक वर्ष जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तातापानी में मकर संक्रांति के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मकर संक्रांति के विशेष पर्व को तातापानी में बड़े उल्लास के साथ मनाया जाता है। क्षेत्रवासियों के लिए तातापानी एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है एवं वर्षों से यहां महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Previous Post

कुसमी पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई: पकड़ा पिकअप वाहन, 3 मवेशी मृत..

Next Post

सामरी : सेरंगदाग बक्साइट खदान में मनमानी, मजदूरों का प्रदर्शन, शासन के गाइडलाइन की अवहेलना..

Team Bharat TV24x7

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

लखनऊ से बड़ी खबर: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव का निधन

May 13, 2026

प्रतीक यादव का लखनऊ में आकस्मिक निधन

May 13, 2026
शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

शराब के नशे में निर्दयी पिता ने मासूम को जमीन में पटका, मौत

May 13, 2026
स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

स्कूल बस नाले में लटकने से मचा हड़कम्प, सकरा मार्ग बना हादसा का कारण 

May 12, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7