
अहेरीपुर (इटावा)। महेवा ब्लॉक के ग्राम अहेरीपुर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की भव्य रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं ग्रामीण शामिल हुए। पूरे गांव में शांति और अनुशासनपूर्वक रैली निकाली गई।

रैली का संचालन शांतिपूर्वक ढंग से अहेरीपुर चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पटेल की निगरानी में किया गया। रैली ने गांव के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।
रैली को संबोधित करते हुए विभाग शारीरिक प्रमुख मनीष जी, संघ संचालक नरेंद्र जी (बापूजी), खंड प्रचारक नारायण जी, सहखंड कार्यवाहक विकास जी, खंड सेवा प्रमुख लोकेंद्र जी, सह सेवा प्रमुख राहुल जी, प्रचार प्रमुख कार्तिक जी सहित कई पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा और एकता के संदेश को बल दिया।
इस अवसर पर शिवम जी, केशव जी, अजय जी, राधा रमन राठी जी, सुधांशु जी, लोटन जी, सुनील पोरवाल जी, अनूप शुक्ला जी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गांव में जगह-जगह स्वागत मंचों पर डॉ. मंजू राजावत, राजू भदोरिया, सत्तन वर्मा, मुलु तिवारी, कुलदीप, शिवकुमार, रिचा राजावत (पैथोलॉजी), दुर्गेश, उज्जवल, सुरेश दुबे, नयन राठी, गौतम मेडिकल, संजीव, गोलू प्रधान, मीरा त्रिपाठी, रंजना त्रिपाठी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह और सौहार्द का वातावरण देखने को मिला।













