• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

दुष्कर्म के आरोपी मकबुल आलम की गिरफ्तारी:- कुसमी पुलिस ने झारखंड के बार्डर में की दबिश …

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
August 6, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
दुष्कर्म के आरोपी मकबुल आलम की गिरफ्तारी:- कुसमी पुलिस ने झारखंड के बार्डर में की दबिश …
0
SHARES
404
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv 24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

कुसमी 6 अगस्त 2024/ थाना कुसमी पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी मकबुल आलम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी लंबे समय से फरार रहने के बाद संभव हो सकी। मकबुल आलम, पिता – स्व. आबिद खान, निवासी वार्ड क्रमांक 03, कुसमी, बलरामपुर, पर आरोप है कि उसने 7 मई 2023 से 26 जनवरी 2024 तक कई बार पीड़िता के साथ बलात्कार किया। आरोप के अनुसार, आलम ने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे पीड़िता ने डर के कारण इस घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

https://bharattv24x7.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240806-WA0005.mp4

26 जनवरी 2024 की रात, आरोपी ने पीड़िता के पति को शराब पिलाकर बस्ती की ओर छोड़ दिया और उसके बाद पीड़िता के घर जाकर बलात्कार किया। इस जघन्य अपराध की घटना पीड़िता की 11 वर्षीय बेटी ने देखी और बाद में अपने पिता और दादा को सूचित किया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थाना कुसमी ने अपराध क्रमांक 4/2024 के तहत धारा 376(2), 506, 450 और एससी/एसटी के तहत मामला दर्ज किया।

आरोपी के फरार रहने के कारण उसकी गिरफ्तारी के लिए कुसमी पुलिस ने विशेष प्रयास किए। पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश अग्रवाल और अनुविभागीय अधिकारी कुसमी इमानुएल लकड़ा के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र जयसवाल ने साइबर सेल की मदद से झारखंड के बार्डर पर घेराबंदी की। पुलिस ने ओरसापाठ गांव के जंगलों से आरोपी मकबुल आलम को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र जयसवाल के साथ थाना स्टाफ दीपक बड़ा, अनिल पैकरा, प्रान्जुल कश्यप और उमर मृधा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह गिरफ्तारी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Previous Post

छात्र-छात्राओं ने पौधे लाकर किया पौधारोपण

Next Post

वन परिक्षेत्र के गार्ड के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
वन परिक्षेत्र के गार्ड के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल…

वन परिक्षेत्र के गार्ड के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
रज़ा यूनिटी फाउंडेशन में मोहम्मद सादाब अंसारी प्रदेश महासचिव नियुक्त

रज़ा यूनिटी फाउंडेशन में मोहम्मद सादाब अंसारी प्रदेश महासचिव नियुक्त

January 24, 2026
बलरामपुर में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारियाँ: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी परेड की सलामी

बलरामपुर में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारियाँ: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी ध्वजारोहण, लेंगी परेड की सलामी

January 24, 2026

अहेरीपुर चौराहे पर गड्ढों से बढ़ा हादसों का खतरा, प्रशासन ने लिया संज्ञान

January 24, 2026
बलरामपुर: 26 जनवरी को जिले में शराब बिक्री पूरी तरह बंद

बलरामपुर: 26 जनवरी को जिले में शराब बिक्री पूरी तरह बंद

January 24, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7