• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

सुशासन, ग्राम स्वराज, ग्राम सुराज पर एक पहल के तहत ओड़गी के कुदरगढ़ में विकासखंड स्तरीय समन्वय बैठक का हुआ आयोजन

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
June 4, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

शिवम कुमार तिवारी ब्यूरो सूरजपुर

बेहतर समाज के निर्माण एवं ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए गांवों में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों, बुराइयों, नशापान, फिजूलखर्ची को रोकने की आवश्यकता – कमिश्नर श्री चुरेन्द्र

सूरजपुर/04 जून 2022/ ग्राम पंचायतों को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने के सपने को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से सरगुजा संभागायुक्त श्री जी. आर. चुरेन्द्र ने ओड़गी विकासखंड के कुदरगढ़ में विकासखंड स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित कर सुशासन, ग्राम स्वराज, ग्राम सुराज पर एक पहल के तहत अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों, समाजिक प्रतिनिधियों, पटेल, कोटवार, सचिव एवं अन्य मैदानी कर्मचारी अधिकारी को पंचायती राज व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए समन्वय करके विकास के लिए बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
बैठक में उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का सपना था कि पंचायतों को स्वावलंबी बनाया जाए। उनके सुशासन के इस सपने को पूरा करने के लिए सभी अधिकारी कर्मचारी को अधिक कर्मठता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम पंचायतों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण है, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी सबसे अधिक है। इस हेतु सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों गांवों के सरपंच-सचिव को आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जिससे गांवों का विकास हो सके।
श्री चुरेन्द्र ने कहा कि बेहतर समाज के निर्माण एवं ग्रामीण लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए गांवों में व्याप्त सामाजिक कुरीतियों, बुराइयों, नशापान, फिजूलखर्ची को रोकने की आवश्यकता है। इस हेतु इन दोषों को दूर करने के लिए उन्होंने ग्राम सभाओं के माध्यम से अभियान चलाए जाने के लिए कहा। उन्होंने गांवों में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के लिए मछली पालन, पशुपालन, सामूहिक बागवानी और खेती आदि कार्याे पर बल देते हुए कहा कि हर हाथ को रोजगार देने के लिए लोगों को प्रेरित करने के साथ ही उन्हें पर्याप्त अवसर दिए जाने की भी आवश्यकता है। कमिश्नर ने ग्राम पंचायतों में प्रति सप्ताह ग्रामीण सचिवालय और प्रत्येक 15 दिन में विकासखंड मुख्यालय में विकासखण्ड सचिवालय का आयोजन करने के लिए कहा। जिससे गांवों की समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द हो सके। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने और अपने क्षेत्र का नियमित भ्रमण करने के साथ ही दैनिक जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को देने की बात कही। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में स्थित शासकीय भूमि का सर्वे करने, नक्शा अद्यतन करने एवं उनका पोर्टल पर एंट्री करने की बात कही साथ ही गांवो में लोक प्रयोजन के लिए उपयोगी शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए उचित कार्यवाही करने एवं नए कब्जों की सूचना पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त ने गांवों में जल आवर्धन, भूमिगत जलस्रोतों का स्तर बढ़ाने हेतु नदी- तालाबों तक पहुंचने वाले जलमार्गों के रास्ते में बनाए गए अवरोधों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, जिससे गांवों में जलस्तर में वृद्धि हो सके। साथ ही गांवों में जल संरक्षण के लिए सोख्ता एवं बड़े तालाबों के निर्माण करने की बात कही।
आयोजित समन्वय बैठक में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण चेरवा , जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती भाग्यवती सिंह, सरपंच श्रीमती शिवकुमारी, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एसडीएम श्री सागर सिंह, तहसीलदार श्री ओ पी सिंह, श्री संजय राठौर, श्रीमती ऋतुराज, जनपद सीईओ एम एल वर्मा सहित ग्राम पंचायत के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Previous Post

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षकों होगी भर्ती,10 जून तक मंगाए आवेदन

Next Post

शेरगढ़ पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

शेरगढ़ पुलिस ने हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इटावा में कब्रिस्तान में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप

इटावा में कब्रिस्तान में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप

March 11, 2026
होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला

होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला

March 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

March 11, 2026
कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक की मौत

कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक की मौत

March 5, 2026

Recent News

इटावा में कब्रिस्तान में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप

इटावा में कब्रिस्तान में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप

March 11, 2026
होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला

होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला

March 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

March 11, 2026
कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक की मौत

कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवक की मौत

March 5, 2026

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7