भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,19 सितम्बर 2025/ शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) राजपुर एवं रामचंद्रपुर में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 एवं 2025-27 हेतु उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजपुर आईटीआई में स्टेनो (हिन्दी) एवं विद्युतकार (इलेक्ट्रीशियन) तथा रामचंद्रपुर आईटीआई में कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) एवं विद्युतकार ट्रेड में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 21 सितम्बर 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाईन आवेदन हेतु विभागीय वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर लॉगिन करना होगा। प्रवेश से संबंधित दिशा-निर्देश एवं नियम प्रवेश विवरणिका 2025 में विस्तार से दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले प्रवेश विवरणिका का ध्यानपूर्वक अध्ययन करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि न हो।
विस्तृत जानकारी के लिए शासकीय आईटीआई राजपुर एवं रामचंद्रपुर के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है। साथ ही आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहायता हेतु आवेदक संबंधित संस्थान में सीधे संपर्क कर सकते हैं।














