भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिर्पोटर – सैफ अली
बलरामपुर, 13 अगस्त 2025/ अगर आप जिला बलरामपुर-रामानुजगंज में कांस्टेबल (डीईएफ) भर्ती की लिखित परीक्षा में बैठने वाले हैं, तो संभल जाइए! पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने साफ चेतावनी दी है—व्यापम की वेबसाइट पर आवेदन और पंजीयन किए बिना आपका एग्जाम सेंटर तय नहीं होगा, न ही प्रवेश पत्र मिलेगा। यानी बिना इस प्रक्रिया के, आपकी मेहनत और तैयारी दोनों पानी में जा सकती हैं।
भर्ती का विज्ञापन पुलिस मुख्यालय रायपुर ने 04 अक्टूबर 2023 को जारी किया था। दस्तावेज़ जांच, शारीरिक माप एवं दक्षता परीक्षा के बाद योग्य अभ्यर्थियों की सूची 25 जुलाई 2025 को जारी की गई थी। अब अगला चरण है—लिखित परीक्षा, जिसकी तारीख 14 सितंबर 2025 (रविवार) तय है।
जरूरी डिटेल्स :-
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 05 अगस्त 2025 (मंगलवार)
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (बुधवार), शाम 5 बजे तक
प्रवेश पत्र डाउनलोड: 08 सितंबर 2025 (सोमवार)
परीक्षा की तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार), अवधि—2 घंटे
परीक्षा केंद्र: 5 संभागीय मुख्यालय
आधिकारिक लिंक: www.vyapamprofile.cgstate.gov.in/online
हेल्पलाइन: 07712972780
चेतावनी :-
जो अभ्यर्थी पंजीयन नहीं कराएंगे, वे सीधे लिखित परीक्षा से बाहर हो जाएंगे। इसलिए समय सीमा के भीतर पंजीयन करें, जिले का परीक्षा केंद्र चुनें और फॉर्म सबमिट करें, तभी प्रवेश पत्र डाउनलोड हो पाएगा।














