बलरामपुर, 13 अगस्त 2025/ आज़ादी के जश्न में नशे की जगह देशभक्ति का जज़्बा दिखना चाहिए! इसी संदेश के साथ कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने घोषणा की है कि 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) को पूरे बलरामपुर जिले में शुष्क दिवस रहेगा। इस दौरान जिले की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
सिर्फ दुकानें ही नहीं, कलेक्टर ने मदिरा से जुड़ी हर अवैध गतिविधि पर कड़ी नज़र रखने के निर्देश दिए हैं—चाहे वह अवैध निर्माण हो, परिवहन, भंडारण, बिक्री या तस्करी। शिकायत मिली तो तुरंत जब्ती और कार्रवाई होगी।
मतलब साफ है—इस 15 अगस्त को बोतलें नहीं, सिर्फ तिरंगे लहराएंगे!














