भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
जिलेवासियों के लिए राहतभरी खबर देते हुए कलेक्टर बलरामपुर–रामानुजगंज राजेन्द्र कटारा ने कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए तीन महत्वपूर्ण तिथियों पर स्थानीय अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य पुस्तक परिपत्र भाग 02 के नियम 8 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार वर्ष 2026 में जिन त्योहारों पर स्थानीय अवकाश रहेगा, वे इस प्रकार हैं—
14 जनवरी 2026 (मंगलवार) — मकर संक्रांति / पोंगल
22 सितम्बर 2026 (मंगलवार) — ढोल ग्यारस / करमा
11 नवम्बर 2026 (बुधवार) — भाई दूज
कलेक्टर कार्यालय से जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि ये स्थानीय अवकाश कोषागार, उप-कोषागार और बैंकों पर लागू नहीं होंगे।
जिले के नागरिकों ने लंबे समय से इन पारंपरिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व के त्योहारों पर छुट्टी की मांग की थी, जिसे कलेक्टर ने स्वीकार करते हुए आदेश जारी कर दिया है। इससे त्योहारों के दौरान जनसुविधा एवं सामुदायिक आयोजनों को सुचारू रूप से सम्पन्न करने में आसानी होगी।
जारी आदेश के बाद अब जिलेभर में 2026 के त्योहारों की तैयारियों की हलचल और तेज होने की उम्मीद है।













