जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के थाना बसंतपुर क्षेत्र से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है,
जहाँ पुलिस ने मादक पदार्थों की बड़ी खेप पकड़ी है।
बसंतपुर पुलिस ने 117 किलो 190 ग्राम अवैध गांजा जब्त करते हुए
बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम है — राहुल कुमार यादव, पिता लक्ष्मण यादव, उम्र 29 वर्ष,
निवासी वंशराज बिगहा जिला रोहताश बिहार रहने वाला है पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सूचना मिली थी कि लाल रंग के महिंद्रा ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक ट्रॉली लगाकर गांजे की बड़ी खेप उत्तर प्रदेश ले जाई जा रही है।
बसंतपुर गेट के पास पुलिस ने एमसीपी लगाकर इलाके को सील किया और कुछ देर बाद संदिग्ध ट्रैक्टर को रोक लिया गया।
गवाहों की मौजूदगी में ट्रॉली की तलाशी लेने पर हाइड्रोलिक चेंबर से 117.190 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसकी बाजार कीमत लगभग 23 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने तस्करी में उपयोग किए गए महिंद्रा ट्रैक्टर को भी जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं,जिनकी तलाश में अब बसंतपुर पुलिस जुट गई है।
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सोनी, पंकज पोर्ते, हरिप्रसाद, विवेक कुमार,आर लक्ष्मण प्रसाद की रही महत्वपूर्ण भूमिका।
खबर देखे जिला बलरामपुर से सैफ अली के साथ












