ब्रेकिंग न्यूज़: अब ‘सफाई कर्मी’ नहीं, ‘पंचायत कर्मी’ कहलाएंगे!

उत्तर प्रदेश पंचायत राज निदेशालय ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए ‘सफाई कर्मी’ का पदनाम बदलकर ‘पंचायत कर्मी’ कर दिया है।
06 जून 2025 को जारी आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि:
“सफाई कर्मी” शब्द की वर्तमान छवि, कार्य का दायरा और समाज में उसकी पहचान को देखते हुए यह बदलाव जरूरी था
पंचायत कर्मियों की भूमिका अब केवल सफाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि उन्हें पंचायत तंत्र में अन्य कार्यों की भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस निर्णय से पंचायत कर्मियों की गरिमा और पहचान को नया सम्मान मिलेगा।
आदेश पर पंचायतीराज निदेशालय, उत्तर प्रदेश के अधिकारियों के हस्ताक्षर हैं:
(राजेन्द्र कुमार बिदेसी)
(योगेन्द्र कठियार)
(अमिताभ श्रीवास्तव)
(सुरेन्द्र सिंह) – अध्यक्ष/संयुक्त निदेशक
यह आदेश प्रमुख सचिव पंचायत राज और निदेशक पंचायत राज को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजा गया है।
यह कदम पंचायत व्यवस्था में कार्यरत सफाई कर्मियों को सामाजिक और प्रशासनिक रूप से अधिक सम्मान दिलाने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।






