भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
कुसमी,04 दिसबंर 2024/जिला बलरामपुर के सामरी विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड कुसमी में शासकीय हाई स्कूल कंदरी एवं स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, चांदो (बलरामपुर) में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक उद्धेश्वरी पैकरा शामिल हुईं।

विधायक पैकरा ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति और अधिक प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से स्कूली पहुँच अब और आसान होगी, जिससे बच्चियाँ आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और सुरक्षित ढंग से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी। उन्होंने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुंनी निकुंज, जिला पंचायत सदस्य संगीता नाग, जनपद पंचायत कुसमी अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, कुसमी मंडल मंत्री सीजी प्रजापति, इंद्रदेव निकुंज, देवसराय भगत सहित अधिकारी, कर्मचारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से साइकिल वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।














