भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
कुसमी,04 दिसंबर2025/ सामरी विधानसभा की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा व विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा ने कुसमी विकासखंड के चांदो (मनोहर नगर) स्थित धान मंडी केंद्र का अचानक निरीक्षण कर धान खरीदी की पूरी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल प्रक्रिया, परिवहन व्यवस्था और भुगतान से जुड़ी स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ और सुझाव सुने। किसानों ने खरीदी प्रक्रिया से जुड़ी कुछ व्यावहारिक दिक्कतें बताईं, जिन पर विधायक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक सुधार और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों की मेहनत, सम्मान और अधिकारों की रक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पारदर्शी, सुगम और सुविधाजनक खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगी।
निरीक्षण के दौरान मंडी परिसर में किसानों में विशेष उत्साह दिखाई दिया और उन्होंने विधायक द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।














