• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Etawah News

CM योगी आदित्यनाथ ने सुपर स्पेशलिटी ब्लाक का लोकापर्ण किया।

संवाददाता, इमरान बेग by संवाददाता, इमरान बेग
March 6, 2024
in Etawah News, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
CM योगी आदित्यनाथ ने सुपर स्पेशलिटी ब्लाक का लोकापर्ण किया।
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

CM योगी आदित्यनाथ ने सुपर स्पेशलिटी ब्लाक का लोकापर्ण किया।

चिकित्सकीय सेवाओं में यूपीयूएमएस का योगदान सराहनीय- मुख्यमंत्री

सैफई 06 मार्च (अनिल कुमार पाण्डेय)। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के अन्तर्गत बेहतर चिकित्सकीय सुविधायें मुहैया कराने के लिए करीब 500 करोड की लागत से बन रहे 500 बेडे्ड सुपर स्पेशलिटी ब्लाॅक का लोकापर्ण प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) प्रभात कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। लोकापर्ण के पश्चात् उन्होंने विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में नवनियुक्त कर्मिकों को नियुक्ति पत्र देने के साथ स्टूडेन्ट्स, फैकेल्टी मेम्बरस् एवं कर्मचारियों को संबोधित भी किया।

इस दौरान स्थानीय सांसद रामशंकर कठेरिया, विधायक इटावा सरिता भदौरिया जिले के आला अधिकारी जिसमें जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) प्रभात कुमार सिंह, प्रतिकुलपति डा0 रमाकान्त यादव, कुलसचिव डा0 चन्द्रवीर सिंह, संकायाध्यक्ष डा0 आदेश कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा0 एसपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के चिकित्सकीय सेवाओं की सराहना की तथा कहा कि सुपर स्पेशलिटी ब्लाक बन जाने से चिकित्सा विश्वविद्यालय में नेफ्रो, कार्डियो, न्यूरो, गैस्ट्रो, आंको आदि के विशेषज्ञ चिकित्सक व सर्जन इलाज के लिए मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही आने वाले समय में अधिकांश सुपर स्पेशलिटी विषयों की पढ़ाई एवं शोध भी शुरू हो जायेगा। सुपर स्पेशलिटी ब्लाक के बन जाने से इटावा तथा आस-पास के जिलों तथा निकटवर्ती प्रदेशों के गंभीर रोगों से पीडित मरीजों का इलाज समय से शुरू हो सकेगा तथा ऐसे मरीजों को बडे शहरों की ओर इलाज के लिए नहीं दौड़ना पडे़ेगा।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल कालेज बनाने का लक्ष्य अपने अन्तिम चरण में हैं जिसमें लगभग 65 जिलों में इलाज तथा शिक्षण कार्य शुरू हो चुका है तथा बाकी बचे जिलों में भी जल्दी शुरू हो जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा को भी गुणवत्तापूर्ण बनाने का है। इसके तहत मिशन निरामय के माध्यम से नर्सिंग कालेजों की ग्रेडिंग की जा रही है।
राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ लेकर देश तथा प्रदेश में बड़ी संख्या में मरीज इलाज करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अभी 5 करोड़ लोगों को इसका फायदा मिल रहा है तथा इसे बढाना है।

सुपर स्पेशलिटी ब्लाक में होगी ये सुविधायें
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डा0) प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि 500 बेडे्ड सुपर स्पेशलिटी ब्लाक में अभी 16 सुपर स्पेशलिटी विभाग के अलावा अन्य जरूरी एलाइड सुविधाओं की शुरूआत होगी। इसके प्रमुख विभागों में न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलाॅजी, कार्डियो वैस्कुलर थोरोसिक सर्जरी (सीवीटीएस), प्लास्टिक सर्जरी, आंकोसर्जरी (कैंसर सर्जरी), पीडियाट्रिक सर्जरी, यूरोलाजी, यूरोसर्जरी, कार्डियोलाजी, रेडियोथैरेपी, रेडियो डायग्नोसिस, रेडिएशन आंकोलाजी, गैस्ट्रो सर्जरी आदि प्रमुख होंगे। इसके अलावा आने वाले समय में सुपर स्पेशलिटी ब्लाक में जरूरी सुपर स्पेशलिटी कोर्सेज की पढ़ाई तथा शोध भी होगी जिससे राज्य में सुपर स्पेशलिटी चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा। इस सुपर स्पेशलिटी ब्लाॅक में अत्याधुनिक ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन चिकित्सा के अलावा गहन चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध हांेगी। सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय प्रदेश तथा देश के सभी हिस्से से आये मरीजों को सरकारी दर पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध होगा।

Previous Post

A Year of Lives Lost to Diseases Science Has Yet to Tame

Next Post

पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज पोरवाल ने समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर घर वापसी की,क्षेत्रीय अध्यक्ष कानपुर प्रकाश पाल ने सदस्यता ग्रहण कराई।

संवाददाता, इमरान बेग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

भगवान परशुराम जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत

April 19, 2026
कुसमी: सुबह-सुबह धधकी खैनी दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख

कुसमी: सुबह-सुबह धधकी खैनी दुकान में आग का तांडव, लाखों का सामान जलकर राख

April 19, 2026
राजपुर: NSUI ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोकतांत्रिक अधिकारों की उठाई आवाज

राजपुर: NSUI ने छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर सौंपा ज्ञापन, लोकतांत्रिक अधिकारों की उठाई आवाज

April 19, 2026
🚨 पुरानी रंजिश में युवक पर हमला 🚨 📍 बकेवर (लवेदी थाना क्षेत्र) ग्राम सद्दलपुर में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला क

🚨 पुरानी रंजिश में युवक पर हमला 🚨 📍 बकेवर (लवेदी थाना क्षेत्र)

April 18, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7