• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

बलौदा बाजार मामले में कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन: 25 अगस्त को राजपुर में गिरफ्तारी…

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
August 26, 2024
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
बलौदा बाजार मामले में कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन: 25 अगस्त को राजपुर में गिरफ्तारी…
0
SHARES
95
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv 24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

राजपुर 25 अगस्त 2024/ बलौदा बाजार मामले में युवा कांग्रेस बलरामपुर की ओर से आयोजित “जेल भरो आंदोलन” में जिले भर के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इस प्रदर्शन का उद्देश्य बलौदा बाजार क्षेत्र में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, यूका जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे और सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं के खिलाफ की गई कथित कार्रवाइयों के विरोध में था।

जिला बलरामपुर के नगर पंचायत राजपुर में आयोजित इस आंदोलन की अगुवाई युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बृजेश यादव ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, पूर्व विधायक डा. प्रीतम राम, लघुवन उपज जिला अध्यक्ष लाल साय, शंकरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष विजय पैकरा, राजेंद्र भगत, सुरेश सोनी, विवेक सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर, युवा कांग्रेस बलरामपुर प्रभारी राहुल जायसवाल, प्रदेश महासचिव पूर्णिमा सेमरिया, प्रदेश सचिव जनपद सदस्य नीरज तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, NSUI जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, विधानसभा सामरी अध्यक्ष दीपक बुनकर, विधानसभा प्रतापपुर अध्यक्ष सुमन गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष सुमित सोनी, ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष पंजक जायसवाल, और NSUI के विभु जायसवाल समेत कई युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस आंदोलन के दौरान, नेताओं ने बलौदा बाजार मामले में कांग्रेस नेताओं और निर्दोष युवाओं के खिलाफ की गई कार्रवाई की निंदा की और सरकार पर आरोप लगाया कि उसने राजनीतिक प्रतिशोध के तहत निर्दोष लोगों को निशाना बनाया है। प्रदर्शनकारियों ने जेल में रहकर भी अपनी लड़ाई जारी रखने की कसम खाई और न्याय की मांग की। इस आंदोलन का उद्देश्य सत्ता में बैठे लोगों को यह संदेश देना था कि कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठन इस तरह की अन्यायपूर्ण कार्रवाइयों के खिलाफ पूरी ताकत से खड़े रहेंगे। आंदोलन के दौरान सुरक्षा बलों की तैनाती भी की गई थी, लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

कांग्रेस नेताओं ने इस मौके पर कहा कि वे न्याय की लड़ाई को और तेज करेंगे और बलौदा बाजार मामले में दोषियों को कड़ी सजा दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे।

Previous Post

पीलीभीत क्षेत्र के गांव बक्शपुर में एक घर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग सामान जलकर हुआ राख

Next Post

नबी की शान में गुस्ताखी को लेकर बर्दास्त नही की जाएगी 

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post
नबी की शान में गुस्ताखी को लेकर बर्दास्त नही की जाएगी 

नबी की शान में गुस्ताखी को लेकर बर्दास्त नही की जाएगी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

भव्य कलश यात्रा के साथ निवाड़ी कला में सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ निवाड़ी कला। कस्बे में रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकली कलश यात्रा पांडरी वाले बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर बैंड-बाजों के साथ गांव के प्रमुख मंदिरों से होते हुए कथा पंडाल पहुंची। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। कथा स्थल पर आचार्य मनोज अवस्थी ने प्रथम दिवस की श्रीराम कथा का रसपान कराया। उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों और मर्यादा का वर्णन करते हुए भक्तों को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस संगीतमय श्रीराम कथा में प्रतिदिन भक्तों को भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग सुनाए जाएंगे

June 29, 2026
इटावा पुलिस की बड़ी सफलता: 14 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा,

इटावा पुलिस की बड़ी सफलता: 14 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा,

June 28, 2026
इटावा में नकली बाजरा बीज का बड़ा खेल बेनकाब

इटावा में नकली बाजरा बीज का बड़ा खेल बेनकाब

June 27, 2026

निवाड़ी कला के सोनू गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बनाया इटावा का जिला उपाध्यक्ष

June 27, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7