भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/शंकरगढ़ 03 अक्टूबर 2025:- सामरी विधानसभा क्षेत्र की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर ग्राम डीपाडीहकला के मेन रोड अटल चौक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद विधायक ने स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की और ग्रामीणों को साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री सत्यानंद पैकरा, राजेश अग्रवाल, रमेश पैकरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं।
ग्रामवासियों ने विधायक के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांधी-शास्त्री जैसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।







