• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

कुसमी में स्वास्थ्य सेवा को मिली रफ्तार,विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

पहाड़–पगडंडियों तक पहुँचेगी इलाज की सुविधा

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
January 13, 2026
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
कुसमी में स्वास्थ्य सेवा को मिली रफ्तार,विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी
0
SHARES
88
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर,कुसमी 14 जनवरी 2026। सामरी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमी में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल यूनिट अब दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में रहने वाले लोगों तक सीधे उनके द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगी।

कार्यक्रम के दौरान विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा जरूरतमंद मरीजों को कंबल व फल वितरित कर मानवीय संवेदना का परिचय दिया। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) में भर्ती कुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं से भी भेंट की और बच्चों के उपचार, खान-पान व पोषण व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली।

इसके पश्चात विधायक ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण व जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएँ मिलनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, जिला पंचायत अध्यक्ष हिरामुंनी निकुंज, कुसमी जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेन्द्र भगत, उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल, पार्षद पारस पाल, बीएमओ सतीश पैकरा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद गुप्ता, मोहम्मद शमीम, केदार प्रसाद गुप्ता, राकेश भारती तथा युवा नेता विक्की सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला। लोगों का कहना है कि मोबाइल मेडिकल यूनिट से अब दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले जरूरतमंदों को समय पर इलाज मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर बदलेगी।

Previous Post

तातापानी महोत्सव 2026 में सजेगी संस्कृति की महफिल – छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी सितारे बिखेरेंगे जलवे

Next Post

कुसमी: अवैध धान बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा,चांदो उपार्जन केन्द्र में 65 बोरी अवैध धान जब्त

Team Bharat TV24x7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
नोएडा में स्थित सुपरनोवा इमारत से एक व्यक्ति की गिरने से मौत का मामला सामने आया है।

नोएडा में स्थित सुपरनोवा इमारत से एक व्यक्ति की गिरने से मौत का मामला सामने आया है।

October 3, 2026
मेरठ में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

मेरठ में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

October 3, 2026
उत्तम संतान ही राष्ट्र को उत्तम बना सकती है,आचार्य मोहन आर्य

उत्तम संतान ही राष्ट्र को उत्तम बना सकती है,आचार्य मोहन आर्य

October 3, 2026
भरथना नगर पालिका में गांधी जयंती पर हुआ ध्वजारोहण, दिलाई गई शपथ

भरथना नगर पालिका में गांधी जयंती पर हुआ ध्वजारोहण, दिलाई गई शपथ

October 2, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7