• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

तातापानी महोत्सव 2026 में सजेगी संस्कृति की महफिल – छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी सितारे बिखेरेंगे जलवे

ट्राइबल फैशन वॉक बनेगा खास आकर्षण

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
January 13, 2026
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
तातापानी महोत्सव 2026 में सजेगी संस्कृति की महफिल – छत्तीसगढ़ी, बॉलीवुड और भोजपुरी सितारे बिखेरेंगे जलवे
0
SHARES
161
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर 13 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल तातापानी में आयोजित होने वाला तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2026 इस वर्ष आस्था, संस्कृति और मनोरंजन का भव्य संगम बनने जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा जिले में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया जाएगा।

अपने गर्म जल स्त्रोत और धार्मिक महत्ता के कारण देशभर में विख्यात तातापानी में 14 से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले इस मेले में छत्तीसगढ़ सहित पड़ोसी राज्यों से हजारों श्रद्धालु और पर्यटक शामिल होंगे। इसे देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हर दिन रंगारंग सांस्कृतिक संध्या

तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव के दौरान मेला स्थल एवं आरागाही हवाई पट्टी में जहां एक ओर पैरासेलिंग जैसी रोमांचक गतिविधियाँ आकर्षण का केंद्र रहेंगी, वहीं दूसरी ओर सांस्कृतिक संध्याओं में मनोरंजन की भरपूर झलक देखने को मिलेगी। स्कूली छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ देश के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

कार्यक्रमों की झलक

👉 14 जनवरी को महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक, कलाकार एवं पद्मश्री सम्मानित अनुज शर्मा अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगे। इस दिन स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएँगी।

👉 15 जनवरी को दोपहर 12 बजे से जिले के समस्त पंच एवं सरपंचों के लिए किसान संगोष्ठी एवं पंच-सरपंच सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में बॉलीवुड के लोकप्रिय गायक एवं कलाकार आदित्य नारायण अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। इस दिन विशेष आकर्षण के रूप में ट्राइबल फैशन वॉक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें छात्र-छात्राएँ स्थानीय कला, परंपरा और जनजातीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।

👉 16 जनवरी को आयोजित संस्कृति संध्या में भोजपुरी जगत के मशहूर कलाकार रितेश पाण्डेय, खुशी कक्कड़ एवं डिम्पल सिंह अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर करेंगे।

आस्था, रोमांच और संस्कृति का संगम

कुल मिलाकर तातापानी महोत्सव 2026 श्रद्धा, संस्कृति, लोककला, आधुनिक मनोरंजन और रोमांच का ऐसा अनूठा संगम होगा, जो आने वाले समय तक लोगों की यादों में बसेगा।

Previous Post

तातापानी महोत्सव की धूम से पहले प्रशासन फुल एक्शन में

Next Post

कुसमी में स्वास्थ्य सेवा को मिली रफ्तार,विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने पीएम जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

Team Bharat TV24x7

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

निवाड़ी कला के सोनू गौतम को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बनाया इटावा का जिला उपाध्यक्ष

June 27, 2026
सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

सामरी: मुहर्रम पर गूंजे ‘या हुसैन’ के नारे, राजेंद्रपुर में निकला भव्य जुलूस

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में नामित पार्षद नियुक्त

June 26, 2026
छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के पांचों नगरीय निकायों में नामित सदस्य नियुक्त

छत्तीसगढ़ में एल्डरमैन की नई नियुक्ति जारी, बलरामपुर जिले के पांचों नगरीय निकायों में नामित सदस्य नियुक्त

June 26, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7