ठाकुर जी मंदिर पर कन्हैया जी की छठी धूमधाम से संपन्न
लखना। कस्बे के ठाकुर जी मंदिर पर गुरुवार को कन्हैया जी की छठी बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस शुभ अवसर पर मंदिर प्रांगण भक्तों से खचाखच भरा रहा। पूजा-अर्चना और भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे।
कार्यक्रम में भरथना विधानसभा की पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, लखना राज ऋषभ शुक्ला, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग एवं भक्तगण मौजूद रहे।
छठी महोत्सव में महिलाओं ने ठाकुर जी के दरबार में भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे मंदिर परिसर में “कन्हैया लाल की जय” और “राधे-राधे” के जयघोष गूंजते रहे। अंत में प्रसाद स्वरूप कड़ी-चावल का वितरण किया
गया।














