भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,18 जनवरी 2025/ नगर पंचायत कुसमी के सामरी रोड़ स्थित वाशिंग सेंटर के संचालक प्रदीप यादव के छोटे बेटे रुद्रांश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्चा अपनी ट्री-साईकल पर खेल रहा था और पड़ोसी के अहाते की दीवार अचानक गिर पड़ी। इस दीवार के नीचे दबकर रुद्रांश की मौत हो गई, जिससे परिजनों के साथ-साथ पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।
यह घटना शनिवार सुबह करीब 10 बजे की है। बताया जा रहा है कि दीवार के साथ रखी गई भारी गिट्टी और पुरानी दीवार की स्थिति ने इस हादसे को जन्म दिया। दीवार गिरने से रुद्रांश के सिर में गंभीर चोटें आईं, और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुसमी पुलिस और प्रशासन घटना की जांच में जुटे हुए हैं।
स्थानीय एसडीएम करुण कुमार डहरिया भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। इस दुखद घटना ने पूरे कुसमी नगर को झकझोर कर रख दिया है, जहां हजारों लोग परिजनों के साथ दुख साझा करने के लिए एकत्रित हुए हैं।














