भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
रायपुर, 18 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ बीजेपी में महत्वपूर्ण बदलाव हुआ है। पार्टी ने किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर फिर से नियुक्त किया है। इस निर्णय की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने की। इस से पहले भी किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, और अब उन्हें एक बार फिर यह महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है।

किरण सिंह देव ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कहा कि, “हमारा लक्ष्य पंच से पार्लियामेंट तक बीजेपी का परचम फहराना है। आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का चुनाव है, जिसमें हमें पूरी ताकत से जुटना होगा।”

2023 विधानसभा चुनाव में जगदलपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर पहली बार विधायक बने किरण सिंह देव पहले जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं।














