• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Uncategorized

कुसमी: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

महंगाई और ईंधन संकट को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के सामने किया प्रदर्शन, आम जनता की समस्याएं सुनीं

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
May 17, 2026
in Uncategorized
0
कुसमी: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी
0
SHARES
162
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर सैफी आलम (सैफ)

कुसमी,बलरामपुर 17 मई 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिहर यादव के आदेश पर रविवार को कुसमी ब्लॉक मुख्यालय में पेट्रोल-डीजल तथा आवश्यक वस्तुओं की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चरणबद्ध आंदोलन के तहत प्रदर्शन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष हरीश मिश्रा के निर्देश पर आयोजित इस प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष राजेंद्र भगत व युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर (राजू) की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों ने कहा कि पेट्रोल भरवाने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, वहीं कई बार पेट्रोल उपलब्ध नहीं होने से रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भगत ने कहा  कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से किसान, मजदूर, व्यापारी एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। महंगाई के कारण आम लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है और आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुजस्सम नजर (राजू)  ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और ईंधन संकट से आम जनता परेशान है, लेकिन सरकार इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता की आवाज को लगातार उठाते रहेंगे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं किया गया तो आगे भी चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सामरी मंडल अध्यक्ष खसरू बुनकर, कुसमी मंडल अध्यक्ष पंकज दुबे, वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद वाहिद अली, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश गुप्ता, ब्लॉक महामंत्री वेदांत भारती, उदय भट्टाचार्य, अभिषेक गुप्ता, युकुब खान, अशफाक खान, तबरेज खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags: कुसमी बलरामपुर छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ newsछत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेसयुवा कांग्रेस छत्तीसगढ़
Previous Post

निवाड़ी कलां में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

Next Post

20 मई को बलरामपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ की मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद

Saif Ali Balrampur

Saif Ali Balrampur

Next Post
20 मई को बलरामपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ की मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद

20 मई को बलरामपुर जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ की मेडिकल दुकानें रहेंगी बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
इटावा: संयुक्त जिला चिकित्सालय में अग्निशमन विभाग ने दिया फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

इटावा: संयुक्त जिला चिकित्सालय में अग्निशमन विभाग ने दिया फायर सेफ्टी प्रशिक्षण

July 3, 2026
महुआडांड़ में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग सम्पन्न, छत्तीसगढ़-झारखंड पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए बनाई संयुक्त रणनीति

महुआडांड़ में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग सम्पन्न, छत्तीसगढ़-झारखंड पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए बनाई संयुक्त रणनीति

July 2, 2026

बकेवर से 18 सदस्यीय जत्था बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना, जयकारों से गूंजा कस्बा

July 2, 2026
कुसमी: जनपद पंचायत को मिला नया नेतृत्व, संजय दुबे ने संभाला सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

कुसमी: जनपद पंचायत को मिला नया नेतृत्व, संजय दुबे ने संभाला सीईओ का अतिरिक्त प्रभार

July 2, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7