No Result
View All Result
कुसमी,बलरामपुर 15 अप्रैल 2026/ सामरी विधानसभा की विधायक उद्धेश्वरी पैकरा के हाथों कुसमी के खिखिरपारा में शहरी स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

नवनिर्मित शहरी स्वास्थ्य केंद्र के शुरू होने से अब स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। समय पर उपचार मिलने से स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार होगा और आमजन को राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत बलरामपुर अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, जनपद पंचायत कुसमी अध्यक्ष बसंती भगत, उपाध्यक्ष अशोक सोनी, नगर पंचायत कुसमी उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल, पार्षद पारसनाथ पाल, पार्षद विनिता टोप्पो, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बलरामपुर जिलाध्यक्ष मोहम्मद शमीम, भाजपा पदाधिकारी केदार गुप्ता, राजेश्वर गुप्ता, राकेश भारती, सीजे प्रजापति तथा बीएमओ सतीश पैकरा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे विकास की दिशा में अहम कदम बताया।
No Result
View All Result