पनीर ऐसा कि उसे काटने के लिए चाकू नहीं, बल्कि लकड़ी काटने वाली आरी की जरूरत पड़ रही है। पनीर का यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में पनीर की असामान्य रूप से सख्त बनावट देखकर लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। आखिर पनीर इतना सख्त कैसे हो सकता है? क्या इसमें मिलावट की गई है या इसे बनाने और स्टोर करने में कोई गड़बड़ी हुई है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, केवल पनीर का सख्त होना मिलावट का पक्का सबूत नहीं है। इसके पीछे निर्माण प्रक्रिया, गलत भंडारण या खराब गुणवत्ता भी कारण हो सकते हैं।
अगर पनीर दूषित है या उसमें असुरक्षित मिलावट है, तो इसे खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे पनीर को खाने से बचें और संदिग्ध खाद्य पदार्थ की शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से करें।














