भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी 29 अगस्त 2025 – गुरु के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला कुसमी से सामने आया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कार्यरत अतिथि संगीत शिक्षक अभिषेक मिश्रा 34 वर्ष, निवासी केदारपुर, मट्ठी रोड, अंबिकापुर, सरगुजा को नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
प्राचार्य रामाधार सिंह ने थाना कुसमी में लिखित शिकायत दी थी कि अतिथि शिक्षक अभिषेक मिश्रा विद्यालय की छात्राओं के साथ अनुचित तरीके से बैड टच करता था और अशोभनीय बातचीत कर उन्हें परेशान कर रहा था।
शिकायत पर थाना कुसमी पुलिस ने अपराध क्रमांक 73/2025, धारा 74 बीएनएस एवं 7,8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। जांच में आरोप साबित पाए जाने पर 28 अगस्त को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय (पॉक्सो एक्ट) रामानुजगंज में न्यायिक रिमांड पर पेश किया।













