बडे़ ही धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा,17वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारम्भ
भरथना: कस्बा के आजाद रोड स्थित दान सहाय मंदिर परिसर से बुधवार शाम श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर श्री गणेश महोत्सव युवा समिति भरथना के तत्वाधान् में हर वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बुधवार की शाम नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा के साथ श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का शुभारम्भ हो गया।

मन्दिर प्रांगण से बैण्ड बाजों के साथ नगर भ्रमण को निकली मंगल कलश यात्रा में पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं-युवतियों ने सिर पर मंगल कलश रखकर कस्बा के प्रमुख मार्गों व देवस्थानों के दर्शन कर पुनः महोत्सव प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंगल कलशों की स्थापना की गई। गणेश महोत्सव पंडाल में सांयकाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर उच्च सिंहासन पर विराजमान श्रीगणेश भगवान की आरती कर आशीर्वाद लिया समिति के पदाधिकारीयो ने थाना प्रभारी विक्रम सिंह को श्रीगणेश की प्रतिमा भेंट कर पटिका पहनाकर सम्मानित किया पंडाल में उच्च सिंहासन पर विराजमान श्री गणेश महाराज के भव्य रूप के दर्शन भक्तों को कराये गयेे

थाना प्रभारी विक्रम सिंह को सम्मानित करते समिति के पदाधिकारी
कलश यात्रा के दौरान अध्यक्ष राजू माहेश्वरी, महामंत्री सूरजकुमार, कोषाध्यक्ष रामजी तोमर, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल लालू, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, मंत्री चन्दू पाटिल, श्रीभगवान पोरवाल, श्याम जी पोरवाल नेक्से,सभासद पम्मी यादव, एडवोकेट निशांत पोरवाल, विक्की पोरवाल, सभासद रोहित भंसाली, सीटू गुप्ता, पवन यादव, सौरभ वर्मा, गोरे वर्मा, विपिन पोरवाल, बॉबी यादव, सोनू गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गोविंद महेश्वरी, नीरज वर्मा, शैलेन्द्र सेंगर, रोहित गुप्ता, रितिक पोरवाल, मुकेश सविता, प्रेम वर्मा,साचिन कौशल सहित आदि भक्तगण व सदस्यों की उपस्थिति सराहनीय रही।














