भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर/कुसमी 24 अक्टूबर 2025। विकासखण्ड कुसमी के तहसील चांदो अंतर्गत पदस्थ पटवारी शैलेष कुमार मिंज को अपने पदीय कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी करुण डहरिया द्वारा निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पटवारी मिंज द्वारा ऑनलाइन नामांतरण प्रकरणों में अनुचित विलंब किया जा रहा था, जो कि छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1)(दो), 3-क(ख) एवं 3-क(ग) का उल्लंघन माना गया। इस पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय निर्वाचन शाखा, कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी में नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।













