भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 22 जनवरी 2025/ कुसमी थाना पुलिस ने थाना नारायणपुर के स्थाई वारंटी आरोपी मकबूल आलम, पिता आबिद खान को गिरफ्तार कर नारायणपुर थाना जशपुर को सुपुर्द किया। आरोपी तहसीरपारा वार्ड क्रमांक 03 नगर पंचायत कुसमी का निवासी है। इस कार्रवाई में कुसमी थाना प्रधान आरक्षक 405 विष्णु कांत मिश्रा, आरक्षक 595 प्रांजल कुमार कश्यप, आरक्षक 1213 सरवन और आरक्षक 42 देवता शामिल थे। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए नारायणपुर थाना भेजा गया है।















