भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर, 10 मई 2025/ कुसमी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक पति ने अपनी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना 7 मई की रात 11.30 की है, जब आरोपी बबुआ पहाड़ी कोरवा (उम्र 24 वर्ष) पिता सुखदेव पहाड़ी ग्राम सेरेंगाजोभी ने अपनी पत्नी ढिलो बाई पहाड़ी कोरवा (उम्र 22 वर्ष) से शारीरिक संबंध बनाने का अनुरोध किया। पत्नी के मना करने पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर आरोपी ने पत्नी को लात मारी, गाली-गलौज की और पत्थर से सिर व छाती में वार कर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद, पीड़िता के पिता सुखदेव पहाड़ी कोरवा ने कुसमी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और उसने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और इस जघन्य अपराध में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की सराहना की जा रही है।
कुसमी पुलिस का त्वरित कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी. ललित यादव सहित प्रधान आरक्षक प्रांजुल कश्यप, मूलधर पैकरा, धीरेन्द्र चंदेल, देवचंद पैकरा, हेमंत र्तिकी अन्य पुलिसकर्मियों ने अपनी भूमिका निभाई, और आरोपी को सलाखों के पीछे भेजा।













