• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

रामचंद्रपुर: कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे समाधान शिविर दोलंगी

आमजनों की समस्याओ का समाधान है सरकार की प्राथमिकता-कृषि मंत्री श्री नेताम,समाधान शिविर बना जनकल्याण का मंच, ग्रामीणों को मिला आवासहि,तग्राही मूलक सामग्री का किया गया वितरण

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
May 9, 2025
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
रामचंद्रपुर: कृषि मंत्री रामविचार नेताम पहुंचे समाधान शिविर दोलंगी
0
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर 10 मई 2025/ आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम रामचंद्रपुर विकासखंड अन्तर्गत समाधान शिविर दोलंगी पहुंचे। शिविर में ग्राम दोलंगी, बरवाही, सिलाजु, उचरूवा, चेरवाडीह, औरंगा, रेवतीपुर, आबादी तथा बिसुनपुर के ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के आवेदन के निराकरण के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए लाभ लेने प्रेरित किया गया। शिविर में कृषि मंत्री द्वारा 5 गर्भवती महिलाओं  का गोदभराई के साथ ही पोषण सामग्री का वितरण किया गया तथा 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने समाधान शिविर में आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग के बीच आकर आप की समस्याओं का समाधान करना ही हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है कि उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो। मंत्री रामविचार नेताम ने इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शासन प्रशासन के प्रयासों से अब सभी के पास पक्का आवास है और जो अभी भी आवास से वंचित है उनका सर्वे जारी है, वे सर्वे में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि जितने भी आवास स्वीकृत हैं, उन्हें प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है और जैसे-जैसे पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं किस्त की राशि जारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस कलस्टर अंतर्गत 939 लोगों को पहली किस्त जारी की जा चुकी है, 474 हितग्राहियों को दूसरी और 181 हितग्राहियों का आवास पूरा हो चुका है। शिविर के माध्यम से आवेदनों का समाधान करते हुए ग्रामीण जनों के लिए बेहतरी का कार्य किया जा रहा है किसानों के उन्नयन पर जोर देते हुए किसानों को कृषि और उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक फसल उपज लेने, ड्रिप पद्धति से सिंचाई करने एवं रासायनिक खाद का उपयोग न करते हुए जैविक खेती पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलस्टर अंतर्गत सभी जनों  का आयुष्मान कार्ड, केसीसी कार्ड एवं किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शत्-प्रतिशत लाभान्वित करने निर्देश दिए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर सुशासन तिहार के परिप्रेक्ष्य में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

मंत्री ने स्टालों का निरीक्षण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति का लिया जायजा

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने समाधान शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुँच तथा लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उपस्थित अधिकारियों से प्राप्त हुए आवेदनों एवं उसके निराकरण की स्थिति की भी जानकारी ली पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को लाभ देने योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश भी दिए।

हितग्राही मूलक सामग्री का किया वितरण

मंत्री रामविचार नेताम के द्वारा शिविर स्थल पर 172 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 7 किसानों को राष्ट्रीय बागबानी मिशन योजनांतर्गत भिंडी बीज का वितरण, 6 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका वितरण, 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी, आयुष्मान कार्ड, स्व सहायता को चेक का वितरण किया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व देवेंद्र प्रधान सहित, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोज पैकरा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकगण मौजूद रहे।

Previous Post

कुसमी: शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार..

Next Post

हमारे वीर ठाकुर विजय प्रताप सेंगर के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का  अनावरण किया गया 

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

हमारे वीर ठाकुर विजय प्रताप सेंगर के द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा का  अनावरण किया गया 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
कुसमी: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कुसमी: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

May 17, 2026

निवाड़ी कलां में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवक गंभीर घायल

May 16, 2026
पंजाब में बड़ा हादसा: 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरा

पंजाब में बड़ा हादसा: 3 साल का मासूम बोरवेल में गिरा

May 15, 2026
शिवपाल सिंह यादव ने किया अनाथ गौशाला का शिलान्यास

शिवपाल सिंह यादव ने किया अनाथ गौशाला का शिलान्यास

May 15, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7