मैनपुरी जिले के भोंगाव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैंसरोली के एक मैरिज होम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने लड़की को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार, युवक लड़की को पसंद करता था, लेकिन लड़की की ओर से इनकार किए जाने पर उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
गोली लड़की के सिर के पास जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
घटना स्थल से आरोपी युवक की बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।
यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।














