मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के जानी कलां गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद के झगड़े में सुलह कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों को ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट दिया।
जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस के दो सिपाही मौके पर पहुंचे थे। तभी दबंगों ने सिपाहियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाओं ने सिपाही का मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। मारपीट में दोनों सिपाही घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
👉 ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर हमला, गंभीर मामला 👉 वीडियो वायरल, पुलिस प्रशासन सतर्क












