इटावा में अपराधियों के खिलाफ SSP ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव का सख्त ऑपरेशन “लंगड़ा” लगातार जारी है। शातिर बदमाशों और पेशेवर अपराधियों को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
बसरेहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पुलिस को देखकर कार भगा दी। पुलिस ने पीछा किया और खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाबी कार्रवाई:

पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। गोली लगते ही पुलिस ने घायल बदमाश को घेराबंदी कर पकड़ लिया।
गिरफ़्तार बदमाश की पहचान:
गिरफ़्तार बदमाश का नाम नीरज है, जो शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।

🔹 बरामदगी:
315 बोर का 1 तमंचा
3 खोखा कारतूस
2 ज़िंदा कारतूस
6 चोरी की बकरियाँ
घटना में प्रयुक्त SX4 कार बरामद
इलाज जारी:
गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
साथी फरार:
मौके का फायदा उठाकर बदमाश का एक साथी फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
संयुक्त कार्रवाई:
यह मुठभेड़ बसरेहर और चौबिया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई। SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के सख्त दिशा-निर्देशों में ऑपरेशन “लंगड़ा” जारी रहेगा।
CO सैफई रामगोपाल शर्मा ने इस मुठभेड़ और गिरफ्तारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी है।
इटावा पुलिस का संदेश साफ — अपराधियों के लिए अब बख्शिश नहीं!
अपराध मुक्त इटावा — सुरक्षित इटावा!













