बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान कर दिया है। तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि वह महुआ विधानसभा सीट से इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
🔹 क्या कहा तेज प्रताप यादव ने? 👇
तेज प्रताप यादव का बड़ा ऐलान: महुआ से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे, बनाई ‘टीम तेज प्रताप यादव’
तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा,
> “हमने ‘टीम तेज प्रताप यादव’ बनाई है। यह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक ओपन प्लेटफॉर्म है, जहां हर किसी को जुड़ने और काम करने का मौका मिलेगा।”उ न्होंने यह भी कहा कि यह मंच युवाओं, किसानों, बेरोज़गारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को राजनीति में भागीदारी देने का माध्यम बनेगा।
🔹 आरजेडी से दूरी का संकेत?
तेज प्रताप का यह फैसला राजनीतिक गलियारों में कई तरह के संकेत छोड़ गया है। लंबे समय तक राष्ट्रीय जनता दल का हिस्सा रहे तेज प्रताप ने अब स्वतंत्र रास्ता चुनने का निर्णय लिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम RJD नेतृत्व से बढ़ती दूरी और तेजस्वी यादव की अगुवाई से असहमति की ओर इशारा करता है।
🔹 तेज प्रताप की राजनीति का सफर
तेज प्रताप यादव पहली बार 2015 में महुआ से विधायक बने थे और नीतीश कुमार की सरकार में पर्यावरण मंत्री बने। हालांकि, बाद में उनकी सक्रियता में उतार-चढ़ाव आता रहा। अब उन्होंने एक बार फिर सीधे जनता से जुड़ने की कोशिश शुरू की है।
बरेली में कांवड़िये की मौत से बवाल | 👇
रिपोर्ट: जिला संवाददाता राजीव शर्मा, बरेली














