• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

पीएम गरीब कल्याण योजना के पांच किलो अतिरिक्त चावल का वितरण नहीं

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
June 8, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

हितग्राहियों का आरोप – पीडीएस संचालक गड़बड़ी कर गरीबों को मिलने वाले चावल का कर रहे हेरा-फेरी जिससे हितग्राही हो रहे परेशान
*सत्यम पटेल ब्यूरो प्रतापपुर*

सुरजपुर- प्रतापपुर विकासखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मायापुर-१ में संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान से हितग्राहियों को अप्रैल व मई माह के लिए आवंटित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत दिए जाने वाले 5 किलो प्रति हितग्राही प्रति राशन कार्ड अतिरिक्त चावल का वितरण नहीं किया जा रहा है। केवल राज्य सरकार द्वारा वितरित किए जाने वाले चावल का ही वितरण किया जा रहा है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल और मई माह तक के लिए भी 5 किलो अतिरिक्त राशन देने का निर्णय लिया है।

केंद्र सरकार द्वारा अप्रैल और मई माह के लिए 5 किलो अतिरिक्त राशन देने का निर्णय लिया है। जिसका वितरण मई माह के राशन के वितरण के साथ किया जाना है। जिसके तहत प्रति सदस्य पांच किलो अतिरिक्त राशन के हिसाब से अप्रैल और मई माह का कुल मिलाकर 10 किलो चावल अतिरिक्त दिया जाना है। जिसके तहत अंत्योदय कार्डधारकों को एक सदस्य होने पर 35 किलो के साथ 10 किलो अतिरिक्त यानि कि 45 किलो राशन दिया जाना है। जबकि बीपीएल यानि कि प्राथमिकता कार्डधारकों को प्रति सदस्य 10 किलो अतिरिक्त के हिसाब से 5 किलो महीने का राशन भी दिया जाना है। लेकिन अंत्योदय कार्डधारकों को 3 सदस्य होने पर 65 की बजाय 45 किलो ही राशन दिया जा रहा है। जबकि बीपीएल कार्डधारकों को चार सदस्यों का 60 की बजाय 40 और पांच सदस्य होने पर 75 की बजाय 50 किलो ही राशन दिया जा रहा है। जबकि इसके लिए दुकान संचालक को पहले से ही पर्याप्त मात्रा में निर्धारित मात्रा के अनुसार राशन का आवंटन किया जा चुका है। इसके बावजूद लोगों के राशन में भी कांटा मारा जा रहा है। वहीं राशन दुकान संचालन कार्ड में एंट्री कर रहे हैं, लेकिन राशन कम दे रहे हैं। ऐसा करके राशन दुकान संचालक इस राशन को गबन करने का प्रयास कर रहे हैं। उधर अधिकारियों को इस ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत है । वही मनमानी पूर्वक राशन वितरण करने वाले के ऊपर भी जांचकर कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है ताकि इस प्रकार की गलती दूसरे समूह ना कर सके। क्षेत्र के ग्रामीणों ने राशन कार्ड दिखाया जिसमें स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि राशन दुकान संचालक द्वारा केवल राज्य शासन द्वारा वितरित किए जाने वाले चावल का वितरण किया जा रहा है । केंद्र सरकार से आवंटित चावल का उल्लेख नहीं किया जा रहा हैं। समूह द्वारा अंगूठा लगाने के बाद निकलने वाले रसीद किसी भी ग्राहकों को नहीं दिया जा रहा है । वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान संचालक को सोमवार को घेर 5 किलो अतिरिक्त चावल के बारे में पूछा तो पीडीएस संचालक ने गोलमोल जवाब देते हुए बताया कि अगले महीने में दूँगा। वहीं कुछ ग्रामीणों को 5 किलो अतिरिक्त चावल वितरण किया गया है यह भी बताया। वहीं पीडीएस दुकान संचालक के ऊपर ग्रामीणों ने दबाव बनाया तो अब उन्हें रशिद भी दे रहा है। उमेश,आशीष,शिवकुमार, नरेश,संजय,नधिरा, रंजीत,रमेश,आनंद,अरविंद,कृष्णा कुमार उपसरपंच सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

**सन्दीप भगत फूड इंस्पेक्टर**

इस संबंध में फूड इंस्पेक्टर संदीप भगत ने बताया कि मामले की मुझे जानकारी नहीं थी अगर ऐसा है तो पीडीएस दुकान संचालक के विरुद्ध जांच करवा कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

संसदीय सचिव राजवाड़े के प्रयास से मिला 26 भू-स्वामियों को रोजगार

Next Post

Jahanabad

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

Jahanabad

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

शंकरगढ़: बस्ती के बीच पोल्ट्री फार्म से ग्रामीण परेशान, हटाने की मांग तेज — एसडीएम ने जांच का दिया भरोसा

April 30, 2026
स्कूल के पास गांव के मध्य शराब ठेका होने पर महिलाओं का हंगामा, ठेका हटाने की मांग

स्कूल के पास गांव के मध्य शराब ठेका होने पर महिलाओं का हंगामा, ठेका हटाने की मांग

April 30, 2026
बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

बलरामपुर: मतदाता सूची में सुधार हेतु फार्म-8 का करें उपयोग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

April 25, 2026
आग से बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान सभा ने उठाई आवाज

आग से बर्बाद फसलों पर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग, किसान सभा ने उठाई आवाज

April 25, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7