• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home Latest News

सुशासन तिहार के अंतिम दिवस उत्साह पूर्वक आम नागरिकों ने किया आवेदन जमा..

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा by Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा
April 11, 2025
in Latest News, छत्तीसगढ़
0
सुशासन तिहार के अंतिम दिवस उत्साह पूर्वक आम नागरिकों ने किया आवेदन जमा..
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

बलरामपुर 12 अप्रैल 2025/ राज्य शासन की पहल ‘सुशासन तिहार’ के प्रथम चरण के अंतर्गत आमजन की मांगों एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लेने का सिलसिला अंतिम दिवस भी जारी रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों सहित सभी ग्राम पंचायतों में समाधान पेटियां स्थापित की गई, जिनमें नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। जिले के बलरामपुर, राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, रामचन्द्रपुर एवं वाड्रफनगर जनपद पंचायतों के दूरस्थ गांवों में भी ग्रामीणों ने निःसंकोच आवेदन जमा किए।

सुशासन तिहार के तहत जिले के विकासखण्ड बलरामपुर के ग्राम जाबर में लगाए गए शिविर में अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर पहुंचे बिछन राम ने बताया कि वे जमीन के पट्टे की मांग को लेकर आवेदन प्रस्तुत किये हैं और उनको विश्वास है कि सुशासन तिहार में उनकी समस्या का समाधान होगा। गांव के ही महेश काशी ने सीसी रोड और ग्राम मंगरहरा के श्री मोहन राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान के लिए आवेदन लिखकर समाधान पेटी में जमा किए। इसी प्रकार गांव के श्री अनील द्वारा सीसी रोड एवं नाली निर्माण तो ग्राम पिण्ड्रा की चम्पा ने महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है। इसके अलावा आवास, शौचालय, महतारी वंदन योजना, पेंशन, सड़क, पुल-पुलिया, वन अधिकार पत्र, और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के भी आवेदन प्राप्त हुए।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल सुशासन तिहार की सराहना करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण की उम्मीद जताई। राज्य शासन की इस आयोजन से जिले के सभी नागरिकों को अपनी समस्याएं बताने का मौका मिल रहा है, ग्रामीण क्षेत्रों और दूरस्थ अंचलों के निवासी अपने गांव में ही अपनी समस्याएं समाधान पेटी में डालकर शासन तक पहुंचा रहे हैं। यह आयोजन खासकर ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों के निवासियों को अपनी समस्याएं सीधे शासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार आयोजित सुशासन तिहार-2025 का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जनसंवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। सुशासन तिहार 2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गए। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Previous Post

सुशासन तिहार के अंतिम दिवस उत्साह पूर्वक आम नागरिकों ने किया आवेदन जमा..

Next Post

वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान 

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा

Dr.S.B.S. Chauhan वरिष्ठ पत्रकार इटावा

Next Post

वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी ने क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0
पुलिस लाइन में सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस लाइन में सिपाही का शव फंदे पर लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

June 6, 2026

प्रशिक्षु IAS कोमल पुनिया ने महेवा सीएचसी, अहेरीपुर पीएचसी व ब्लॉक कार्यालय का किया निरीक्षण

June 5, 2026
गृहक्लेश और बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

गृहक्लेश और बीमारी से परेशान महिला ने की आत्महत्या

June 4, 2026
तेज आंधी-तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप, जेनरेटर बना सहारा

तेज आंधी-तूफान से विद्युत आपूर्ति ठप, जेनरेटर बना सहारा

June 3, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7