
इटावा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ सभासद शरद बाजपेयी क्षेत्र की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहते हैं, कभी लाइटें लगवाकर क्षेत्र को रोशनी से जगमग कराना, मच्छरों की रोकथाम हेतु फागिंग कराना, पानी की व्यवस्था चौकस रखना, सड़कों की टूट फूट की मरम्मत व निर्माण कराना।
खास बात यह है कि वह ये सभी कार्य अपनी उपस्थिति में ही कराते हैं जिससे वह जनता को संतुष्ट कर सकें और काम भी उनकी देखरेख में अच्छा हो। इसी क्रम में उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाया यह अभियान पुराना शहर पुलिस चौकी, छैराहा, कटरा टेक चंद्र, शाहगंज, वैरून पंसारी टोला, अकालगंज, उझैदी आदि मुहल्लों में चलाया। और क्षेत्र के कटरा टेक चंद्र में एक झंडा मां भगवती को चढ़ने के लिए जाना था तो उन्होंने स्वयं जाकर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के बाद अपनी उपस्थिति में पूरे क्षेत्र में चूना भी डलवाया।भाजपा नेता शरद बाजपेयी ने कहा कि स्वच्छता बेहद आवश्यक है, पुराना शहर पुलिस चौकी के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में भी स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर रखने का प्रयास किया है जो निरंतर जारी रहेगा। स्वच्छता अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ जनता का भी विशेष सहयोग मिला।













