रायबरेली। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चलाई है। इस बार 22 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया है। इस सूची में 8 उपनिरीक्षक और 14 आरक्षी शामिल हैं।

8 उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला
पुलिस विभाग के उच्चस्तरीय निर्णय के अनुसार, 8 उपनिरीक्षकों को नए कार्यक्षेत्रों में भेजा गया है। इनमें उपनिरीक्षक अंकुर दुबे को त्रिपुला चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि अरविंद कुमार को गेगासो चौकी की कमान सौंपी गई है।

14 आरक्षियों की बदली
इसी क्रम में 14 आरक्षियों का भी कार्यक्षेत्र बदला गया है। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करना और पुलिसिंग में दक्षता लाना है।
क्राइम कंट्रोल पर फोकस
SP डॉ. यशवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि ये स्थानांतरण अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है। लगातार समीक्षा के आधार पर पुलिस बल की तैनाती की जा रही है ताकि जनता को त्वरित और प्रभावी पुलिस सेवा मिल सके।













