• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home News

राजपुर: क्रूरता से भरे मवेशी परिवहन का खुलासा, 2 तस्कर गिरफ्तार

पिकअप वाहन में ठूंस-ठूंस कर ले जाए जा रहे थे गाय-बछिया, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

Saif Ali Balrampur by Saif Ali Balrampur
April 13, 2026
in News, छत्तीसगढ़
0
राजपुर: क्रूरता से भरे मवेशी परिवहन का खुलासा, 2 तस्कर गिरफ्तार
0
SHARES
101
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली

राजपुर,बलरामपुर 13 मार्च 2026/ बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मवेशियों के साथ क्रूरता करते हुए अवैध परिवहन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक पिकअप वाहन और चार मवेशियों को जब्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात राजपुर थाना पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप वाहन (क्रमांक JH01GN-8143) में मवेशियों को अमानवीय तरीके से बांधकर अंबिकापुर से राजपुर होते हुए गुमला (झारखंड) ले जाया जा रहा है।
https://bharattv24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/VID-20260413-WA0049_001.mp4
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अंबिकापुर रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। प्रारंभिक पूछताछ में चालक द्वारा भ्रामक जानकारी दी गई, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस जांच में वाहन मालिक की पहचान संदीप बड़ाईक (27 वर्ष) निवासी टांगरझरिया, थाना बसिया जिला गुमला (झारखंड) तथा चालक संदीप साहू (25 वर्ष) निवासी सुरसुरिया, थाना गुमला जिला गुमला (झारखंड) के रूप में हुई।
पूछताछ में पता चला कि 11 अप्रैल को ग्राम जयनगर, थाना जयनगर जिला सूरजपुर से 2 गाय और 2 बछिया को गुमला ले जाने के लिए वाहन में लोड किया गया था। मवेशियों को अत्यंत क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर बांधा गया था, जो पशु क्रूरता अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है।
पुलिस ने वाहन सहित सभी मवेशियों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम 1960 की धारा 11 (घ) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Tags: राजपुर बलरामपुर छत्तीसगढ़
Previous Post

सामरी विधानसभा में संगठन विस्तार को लेकर AAP की बड़ी बैठक, राजपुर ब्लॉक में बनी रणनीति

Next Post

कुसमी: जलजली में भाजपा युवा मोर्चा की चौपाल: ‘नक्सलवाद समूल नाश’ अभियान के तहत ग्रामीणों से सीधा संवाद

Saif Ali Balrampur

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

उरेग सीएचसी में टीबी रोगी खोज कैंप, 21 लोगों की हुई जांच

May 30, 2026
अमेठी में एनओसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

अमेठी में एनओसी के लिए भटक रहे उपभोक्ता, विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप

May 30, 2026
अमेठी में सड़क हादसा, बाइक सवार दो छात्र गंभीर घायल

अमेठी में सड़क हादसा, बाइक सवार दो छात्र गंभीर घायल

May 28, 2026
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोग घायल

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीन लोग घायल

May 26, 2026

Recent News

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7