No Result
View All Result
राजपुर/बलरामपुर 13 अप्रैल 2026। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) छत्तीसगढ़ ने निजी विद्यालयों की मनमानी और अभिभावकों से की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई।
यह ज्ञापन संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष आदित्य जायसवाल (विभु) के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निजी स्कूल हर वर्ष री-एडमिशन शुल्क के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

NSUI ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन अभिभावकों पर ड्रेस, किताबें और अन्य शैक्षणिक सामग्री अपने निर्धारित काउंटरों से ही ऊँचे दामों पर खरीदने का दबाव बना रहे हैं। संगठन ने इसे शिक्षा के नाम पर खुला शोषण बताया।
आदित्य जायसवाल (विभु) ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा को व्यवसाय बना चुके हैं। बाजार से कई गुना अधिक कीमतों पर सामग्री बेचना और हर साल प्रवेश शुल्क के नाम पर वसूली करना शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

7 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन:
NSUI ने प्रशासन को 7 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो संगठन जिला स्तर पर उग्र आंदोलन करेगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
इनकी रही उपस्थिति:
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर, जिला महासचिव सूर्यकांत, विशाल, चंद्रप्रकाश, उत्कर्ष, अस्मित, सुरेंद्र, रंजीत सहित अन्य छात्र नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
No Result
View All Result