No Result
View All Result
राजपुर,बलरामपुर 19 अप्रैल 2026। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत आज सामरी विधायक श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा के नाम एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि प्रवीण अग्रवाल के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय NSUI के उपाध्यक्ष आदित्य विभु जायसवाल के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में प्रदेश के सभी महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव तत्काल बहाल करने की मांग की गई है।

आदित्य विभु जायसवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं होने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन हो रहा है। साथ ही छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुँच पा रही हैं। उन्होंने मांग की कि छात्र हितों की रक्षा के लिए जल्द से जल्द चुनाव कार्यक्रम घोषित कर पारदर्शी तरीके से चुनाव कराए जाएं।
इस दौरान युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पंकज जायसवाल, NSUI जिला महासचिव सूर्यकांत रवि सहित अन्य छात्र नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में छात्र संघ व्यवस्था को पुनः लागू करने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की मांग का समर्थन किया।
No Result
View All Result