• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
ADVERTISEMENT
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team
No Result
View All Result
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home छत्तीसगढ़

Report – Aatmaram

Team Bharat TV24x7 by Team Bharat TV24x7
April 15, 2022
in छत्तीसगढ़
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsApp

*महिला सशक्तिकरण सम्मलेन में शिरकत हुए महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया*

*आत्मनिर्भर बनाने महिला स्व सहायता समूहों को 82 मिनी राइस मिल यूनिट का किया गया वितरण,प्रति यूनिट लागत मूल्य 1लाख 3 हजार रुपए*

*छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के तहत जिले के कुल 113 महिला स्व सहायता समूहों के 30 लाख 12 हजार से अधिक रुपये का हुआ ऋण माफ,10 महिला स्व सहायता समूहों को 3 लाख 80 हजार का ऋण माफ प्रमाण पत्र प्रदान कर किया गया शुभारंभ*

बलौदाबाजार
आज,15 अप्रैल को महिला बाल विकास विभाग द्वारा आज जिला मुख्यालय के नगर भवन में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मलेन में महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया शामिल हुए। उन्होंने इस मौके पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा के सांसद निधि एवं खनिज विकास निधि के सहयोग से महिला स्व सहायता समूहों को 82 नग मिनी राइस मिल मशीनें ( यूनिट ) वितरित किया गया। जिसकी प्रति यूनिट लागत मूल्य 1 लाख 3 हजार रुपए है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ महिला कोष ऋण योजना के तहत जिले के कुल 113 महिला स्व सहायता समूहों के 30 लाख 12 हजार से अधिक रुपये का ऋण माफ किया गया है। इसके तहत 10 महिला स्व सहायता समूहों को 3 लाख 80 हजार रुपये का ऋण माफ प्रमाण पत्र प्रदान कर इसका शुभारंभ किया। इस मौके पर महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि हम सभी प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के सपनों के अनरूप महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में आगें बढ़ रहे है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी तेजी आएगी। अब प्रदेश की महिलाएं केवल चूल्हा चौके तक सीमित नही है। बल्कि घर के काम काज के साथ ही खुद के पैरों में खड़ी हो रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि अब किसी भी महिला के साथ अन्याय नही होगा,ना ही किसी भी प्रकार प्रताड़ित नही किया जाएगा। यदि ऎसी घटना होती है तो प्रशासन एवं राज्य सरकार ऐसे दोषियों को माफ नही करेगा। उन्होंने इस मौके पर राज्यसभा सांसद छाया वर्मा की खूब प्रशंसा की एवं गरिमामय कार्यक्रम के लिए महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों,महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के कार्यो की सराहना की राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा कि पिछले साल मैंने अपने निधि से 2 गांव हथबंद एवं करमदा में दो मिनी राइस मील महिला स्व सहायता समूह को दिया था। जिसका बहुत अच्छा सकारात्मक परिणाम मिलने लगा है। इससे प्रभावित होकर मैंने ठाना की यदि ऐसे ही हम गांव गांव के महिला स्व सहायता समूहों को मिनी राइस मिल प्रदान करते है तो वह केवल ना अपने घर बल्कि आसपास के लोगो का धान, गेंहू पीस सकते है। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी प्राप्त होंगी।
इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, पूर्व विधायक जनक वर्मा, जिलाध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर,दिनेश यदु ,चेम्बर ऑफ कॉर्मस अध्यक्ष जुगल किशोर भट्टर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु सहित बड़ी सँख्या में महिला जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
10 महिला स्व सहायता समूहों में बलौदाबाजार,रिसदा,पोंसरी, सेमराडीह,खम्हरिया,कोनारी, अछोली,बालोदी के एक एक समूह को एवं ग्राम बिनोरी के 2महिला स्व सहायता समूहों के ऋण माफ किया गया। महिला स्व सहायता समूहों की सदस्यों ने ऋण माफ होने पर सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह मिनी राइस मिलने पर बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम सेमरहाडीह निवासी प्रमिला वर्मा ने कहा कि हमारे समूह में कुल 11 लोग है। हम अब इससे अपने कार्य को विस्तार देंगे। पूरे गांव के धान कूटने एवं गेहूं पीसने में उपयोग होगा। जिससे हम लोगों को निश्चित ही अतरिक्त आमदनी का अर्जन होगा। इस मौके पर दूर दराज से महिला स्व सहायता समूहों के सदस्य एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Previous Post

Report – Virendra Patel

Next Post

Report – Rahul Panday

Team Bharat TV24x7

Team Bharat TV24x7

Next Post

Report - Rahul Panday

  • Trending
  • Comments
  • Latest
खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

खनन माफियाओं ने सिपाही को कुचलकर मार डाला

June 9, 2024
कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

कुसमी ट्रिपल मर्डर केस का बड़ा खुलासा

November 17, 2024
युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

युवक ने मरने से पहले बनाया वीडियो, अखिलेश यादव से लगाई गुहार, पत्नी सहित ससुराल वालों पर लगाया आरोप

September 21, 2024
बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

बरौनी स्टेशन पर शंटिंग के दौरान इंजन-बोगी के बीच दबकर रेलकर्मी की मौत, बेगूसराय में दर्दनाक हादसा

November 9, 2024
परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

परशुराम सेवा समिति की बैठक संपन्न, 29 अप्रैल को

1

कलेक्टर ने प्रतापपुर ब्लॉक के ग्रामवार समस्या शिविर में निराकरण किए गए कार्यों की दो पालियों में समीक्षा की

0

दुर्गेश और विशेष बने निशानेबाजी में चैंपियन ऑफ चैंपियन ।

0

लगातार दूसरे वर्ष लेखा प्रस्तुत करने में जिला कोषालय राज्य में पहले स्थान पर

0

Κάντε τον εαυτό σας στο σπίτι στο NV casino: Your Premier Betting Hotspot στο Διαδίκτυο

March 11, 2026
इटावा में कब्रिस्तान में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप

इटावा में कब्रिस्तान में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप

March 11, 2026
होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला

होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला

March 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

March 11, 2026

Recent News

Κάντε τον εαυτό σας στο σπίτι στο NV casino: Your Premier Betting Hotspot στο Διαδίκτυο

March 11, 2026
इटावा में कब्रिस्तान में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप

इटावा में कब्रिस्तान में लकड़बग्घे की चहलकदमी से हड़कंप

March 11, 2026
होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला

होर्मुज स्ट्रेट के पास कार्गो जहाज पर हमला

March 11, 2026
सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छा मृत्यु की अनुमति

March 11, 2026

Follow Us

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Bharattv24x7

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • नॅशनल
  • Team

© 2024 Bharattv24x7