भारत tv24×7 न्यूज चैनल रिपोर्टर – सैफ अली
बलरामपुर,शंकरगढ़ 26 अगस्त 2025:- आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में गड़बड़ी के मामले में शंकरगढ़ पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए आज 04 और आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। इससे पहले 04 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए थे।
गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—
1. समसुद्दीन अंसारी पिता स्व. ज़कीरा अंसारी उम्र 50 वर्ष, निवासी भगवतपुर, थाना शंकरगढ़, अजीजी पब्लिक स्कूल का संचालक
2.
2. आबिद अंसारी पिता समसुद्दीन अंसारी उम्र 22 वर्ष, निवासी भगवतपुर, अजीजी पब्लिक स्कूल भरतपुर का प्रिंसिपल
3. उमाशंकर पैकरा पिता सिकुल पैकरा उम्र 30 वर्ष, निवासी बेलकोना थाना शंकरगढ़, आंगनबाड़ी सहायिका सुशीला पैकरा का पति (पूर्व में गिरफ्तार)
4. शिवनारायण रवि पिता स्व. भिखवा उम्र 30 वर्ष, निवासी महुआडीह थाना शंकरगढ़
मामले का खुलासा :-
प्रभारी परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना कुसमी ने वर्ष 2024-25 की आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पाया गया कि अनुभाग शंकरगढ़ के अंतर्गत आंगनबाड़ी बेहराटोली जार्गिम, कटहरपारा महुआडीह, धाजापाठ कोठली और डूमरपानी बेलकोना में चयनित सहायिकाओं ने अन्य आरोपियों की मदद से कक्षा आठवीं की फर्जी अंकसूची बनवाकर नियुक्ति पाई।
इस आधार पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक-115/2025 धारा-318(2),318(4),338,336(3),340(2),61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। विवेचना में फर्जी अंकसूची के आधार पर चयनित हुई चारों सहायिकाएँ—
1. अरमाना पति शमशेर आलम उम्र 29 वर्ष, निवासी जार्गिम
2. रिजवाना पति अमरुद्दीन उम्र 33 वर्ष, निवासी महुआडीह
3. प्रियंका यादव पति आशीष यादव उम्र 27 वर्ष, निवासी कोठली
4. सुशीला सिंह पति उमाशंकर सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी बेलकोना
को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
अजीजी पब्लिक स्कूल की भूमिका उजागर :-
पुलिस जांच में सामने आया कि फर्जी अंकसूची बनाने का काम अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक और प्रिंसिपल की मिलीभगत से किया गया था। इस कड़ी में 25 अगस्त को संचालक और प्रिंसिपल सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया शंकरगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से भर्ती घोटाले की गुत्थी सुलझाने में तेजी आई है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।














