डोमिनोज़ पिज्ज़ा स्टोर का प्रबंधक तानाशाही रवैये से वर्करों को कर रहा परेशान, करणी सेना ने दी चेतावनी
इटावा। सदर क्षेत्र स्थित डोमिनोज़ पिज्ज़ा स्टोर के वर्कर प्रबंधक सचिन अग्रवाल के तानाशाही रवैये से खासे परेशान हैं। वर्करों का आरोप है कि प्रबंधक आए दिन उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और पूरा 6 से 8 घंटे काम लेने के बाद भी उनकी शिफ्ट नहीं चढ़ाता, जिससे वेतन का भुगतान नहीं हो पाता।
वर्करों का कहना है कि गरीबी और बेरोजगारी की वजह से वे मजबूरी में काम कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधक की दबंगई के कारण घर परिवार का खर्च चलाना बेहद मुश्किल हो गया है। शिफ्ट न लगने की वजह से कई बार उन्हें बुलाकर काम कराया जाता है, लेकिन वेतन नहीं मिलता। जब कोई कर्मचारी आपत्ति जताता है, तो प्रबंधक साफ कह देता है – “काम करना हो तो करो, नहीं तो अपने घर जाओ।”
📌 शिकायत पर हुआ एक्शन
इस मामले की सूचना भा.जा.पा नेता के.पी. चौहान और करणी सेना भारत इटावा के जिला प्रमुख विश्वनाथ प्रताप सिंह चौहान को दी गई। पहले के.पी. चौहान ने प्रबंधक से बात कर समझाने की कोशिश की, लेकिन रवैया नहीं बदला। इसके बाद विश्वनाथ प्रताप सिंह चौहान ने सीधे पिज्ज़ा स्टोर पहुंचकर प्रबंधक सचिन अग्रवाल को कड़ी चेतावनी दी।
करणी सेना प्रमुख ने स्पष्ट कहा –
“आज के बाद किसी भी वर्कर से बदतमीजी या अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी कर्मचारियों की शिफ्ट समय पर लगाई जाए, नहीं तो करणी सेना मैदान में उतरकर जोरदार धरना-प्रदर्शन करेगी।”
📍 वर्करों की हालत गंभीर
वर्करों ने बताया कि मजबूरी में पेट पालने के लिए काम तो करना पड़ता है, लेकिन शिफ्ट न लगने और वेतन रुकने से उनका परिवार तंगहाली में जी रहा है।
👉 अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि क्या डोमिनोज़ पिज्ज़ा प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से लेकर प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई करेगा या फिर करणी सेना को सचमुच सड़कों पर उतरना पड़ेगा।













