पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे चलाये जा रहे ठगी, कबूतरबाजी करने बाले गिरोह के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत जाली दस्तावेज के माध्यम से विदेश भेजने और विदेश मे नौकरी दिलाने के नाम पर भोले भाले युवाओं से लाखों रुपयों की ठगी करने बाले शातिर अभियुक्तों की तलाश हेतु प्रभारी निरीक्षक अमरिया के नेतृत्व मे एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया, 20 जुलाई को थाना अमरिया व एसटीएफ फील्ड यूनिट बरेली की संयुक्त टीम दिल्ली एनसीआर क्षेत्र मे मामूर थी मुखविर द्वारा सूचना दी गई 50 हजार का इनाम घोषित अभियुक्त मनोज कुमार भारती पुत्र ब्रजमोहन भारती निवासी ग्राम पिजरा वमनपुरी थाना अमरिया जनपद पीलीभीत, वर्तमान मे उत्तम नगर दिल्ली मे मुकेश नाम से छिप कर रह रहा है जिसपर पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन द्वारा50 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था,

सूचना पर टीम द्वारा तत्काल उच्चाअधिकारीयों को अबगत कराते हुए थाना बिंदुसार दिल्ली पहुंची, वहां पर मुखविर से प्राप्त सूचना के आधार पर होटल त्वमेव, पंखा रोड, उत्तम नगर पर दबिश दी गई, जहाँ अभियुक्त होटल के रिसेपशन काउंटर से गिरफ्तार किया गया है, पूँछतांछ के दौरान उसने अपना नाम मुकेश बताया, परन्तु कढ़ाई से पूंछने पर उसने अपना असली नाम मनोज कुमार भारती स्वीकार कर लिया जिसके बिरुद्ध जनपद के बिभिन्न थानो मे कई मुक़दमे दर्ज हैं, जिसके चलते वह लगातार फरार था, और पहचान छिपाकर लखनऊ व शहरों व दिल्ली मे रह रहा था, अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष कर विधिक कार्यवाही की जा रही है
पीलीभीत से तिलक संवाददाता सर्वेश कुमार की रिपोर्ट













